भोपाल में PM मोदी की यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, महिलाएं संभालेगी सुरक्षा कमान, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

By: PalPal India News
May 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में PM मोदी की यात्रा को लेकर हाई अलर्ट पर है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की कमान महिला अधिकारी संभालने जा रही हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 31 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा करने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को देखते हुए भोपाल हाई अलर्ट पर है। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी के हाथ में होगी। पीएम के कार्यक्रम में भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पीएम मोदी के यात्रा को देखते हुए भोपाल की सूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस आयुक्त की ओर से कई अहम दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर प्लान A और प्लान B बनाया है। जंबूरी मैदान पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पीएम मोदी स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। बारिश या मौसम खराब होने पर पीएम का काफिला बाय रोड लाया जाएगा। पहली बार पीएम कार्यक्रम में 50% से ज्यादा महिला अधिकारी तैनात रहेगी। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कारगेट से लेकर हर सेक्शन की कमान महिला अधिकारियों के पास रहेगी। पीएम के कार्यक्रम में महिला IPS अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। 6 से ज्यादा महिला IPS अधिकारियों के पास कार्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी।  सुरक्षा की कमान स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा के पास रहेगी। करीब 3 दर्जन ASP, DSP स्तर की अधिकारी मौजूद रहेंगी।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए दूसरे शहर के आने वाले भोपाल के ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा। दूसरे शहर से आने वाले गाड़ियों को बाईपास से दूसरे रूट से डायवर्ट किया जाएगा। जंबूरी मैदान आने वाली गाड़ियां शहर में नहीं आने दी जाएंगी। जंबूरी मैदान में आने वाली गाड़ियों को लेकर रूट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *