सेलेना गोमेज ने टेलर स्विफ्ट को दी बधाई, कहा– “मुझे तुम पर गर्व है”

By: PalPal India News
June 1, 2025

मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने अपनी करीबी दोस्त टेलर स्विफ्ट को उनके पुराने गानों का अधिकार फिर से हासिल करने पर शुभकामनाएं दी हैं। म्यूजिक मैनेजर स्कूटर ब्रॉन के साथ लंबे विवाद के बाद टेलर ने अब अपने पहले के एल्बम्स पर मालिकाना हक वापस पा लिया है।

पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही सेलेना को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी खुशी जाहिर की। सेलेना ने लिखा, “यस, तुमने कर दिखाया। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।”

टेलर स्विफ्ट ने भी सोशल मीडिया पर इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “You Belong With Me,” और कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह स्टूडियो फ्लोर पर बैठी मुस्कुरा रही थीं। उन्होंने लाइट ब्लू टॉप और डेनिम जींस पहन रखी थी और उनकी सिग्नेचर रेड लिपस्टिक उनके लुक को पूरा कर रही थी। उनके चारों ओर उनके पहले छह एल्बम सजे हुए नजर आ रहे थे—यह दिखाने के लिए कि वे अब फिर से उनके नियंत्रण में हैं।

गौरतलब है कि टेलर का मशहूर गाना ‘You Belong With Me’ उनके 2008 के एल्बम ‘Fearless’ का हिस्सा था। करीब छह साल पहले टेलर के मास्टर रिकॉर्डिंग्स स्कूटर ब्रॉन की कंपनी को बेचे गए थे, जिसे बाद में शेमरॉक कैपिटल नामक एक प्राइवेट इक्विटी फर्म ने खरीद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *