70 साल के बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे के सीने पर चलाई राइफल पहली गोली चूँकि तो दूसरी गोली ने लेली जान

By: PalPal India News
June 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक लाइसेंसी राइफल से अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। सीने में गोली लगने के बाद घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हत्यारे बुजुर्ग पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जहां औराई थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक लाइसेंसी राइफल से अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कैलाश नाथ दुबे (70) के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पैसों को लेकर हुई कहासुनी

पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि औराई थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव निवासी कैलाश नाथ दुबे (70) का बेटा तनंजय दुबे (47) घर में होने वाले वैवाहिक समारोह में शामिल होने के मुंबई से यहां आया था। तनंजय के बेटे विशाल दुबे उर्फ राजा ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके पिता (तंनजय) और दादा कैलाश नाथ दुबे के बीच पैसे को लेकर कहासुनी हुई, जिसपर उसके दादा ने राइफल से दो गोली चलाई।

आरोपी पिता को लिया गया हिरासत में

पुलिस अधिकारी एसपी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और आज मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हथियार के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *