राजीव शुक्ला बनेंगे बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष, मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे राजीव

By: PalPal India News
June 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिराजीव शुक्ला को बीसीसीआई की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। शुक्ला फिलहाल बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं और अब वो अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।

दरअसल राजीव शुक्ला अगले महीने मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। राजीव शुक्ला अगले महीने बोर्ड अध्यक्ष के रूप में रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। दरअसल रोजर बिन्नी की आयु सीमा इस पद के लिए पूरी होने वाली है। शुक्ला वर्तमान में क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं और अगले 3 महीनों के लिए अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे रोजर बिन्नी इस साल 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति 70 साल की उम्र के बाद अध्यक्ष पद पर कार्यरत नहीं रह सकता। इसी वजह से उन्हें अपना ये पद छोड़ना होगा। ऐसे में जब तक अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति का चयन नहीं होता है तब तक राजीव शुक्ला बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

इस वक्त बीसीसीआई उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला 2020 से बीसीसीआई उपाध्यक्ष की भूमिका में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह 2017 तक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के लिए भी सचिव की भूमिका में काम कर चुके हैं। शुक्ला 2018 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन भी रहे। अब वो बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *