बाजार खुलते ही भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़

By: PalPal India News
June 2, 2025

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और अमेरिकी जॉब डेटा से पहले बढ़ी निवेशकों की सतर्कता ने बाजार पर दबाव डाला।

सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे, बीएसई सेंसेक्स 734 अंक यानी 0.91% की गिरावट के साथ 80,718 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 इंडेक्स 191 अंक यानी 0.77% लुढ़ककर 24,548 पर आ गया। इससे बाजार में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ घटकर 442.13 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखी गई, जो 2% तक टूटे। वहीं, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले जैसे शेयरों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो निफ्टी आईटी में 1.2% की गिरावट रही। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी 0.5% से 1% तक गिरावट में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *