दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल ‘चिनाब ब्रिज’ का प्रधानमन्त्री करेंगे उद्घाटन, आ गई उद्घाटन की तारीख

By: PalPal India News
June 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बनाए गए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल ‘चिनाब ब्रिज’ का उद्घाटन होने जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी है।  यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना का एक अहम हिस्सा है। बताया जा रहा है कि 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी USBRL प्रोजेक्ट का इनॉग्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ, कटरा से श्रीनगर तक दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अलावा चेनाब ब्रिज और अंजी खड्ड पुल का भी इनॉग्रेशन होगा।

जम्मू-कश्मीर में बनाए गए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब रेलवे ब्रिज का तीन दिनों में उद्घाटन होने जा रहा है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना का एक अहम हिस्सा है। बताया जा रहा है कि 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद USBRL प्रोजेक्ट का इनॉग्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ, कटरा से श्रीनगर तक दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अलावा चेनाब ब्रिज और अंजी खड्ड पुल का भी इनॉग्रेशन होगा।

“यह पुल ‘न्यू इंडिया’ की ताकत”

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “इतिहास रचने जा रहा है…बस 3 दिन शेष! दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज, जम्मू-कश्मीर में शान से खड़ा है।” डॉ. सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून, 2025 को इस विशाल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पुल ‘न्यू इंडिया’ की ताकत और दूरदर्शिता का एक गर्वपूर्ण प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *