आईपीएल 2025: आरसीबी बनी चैंपियन, साई सुदर्शन को चार अवॉर्ड, 14 साल का वैभव सुपर स्ट्राइकर

By: PalPal India News
June 4, 2025

अहमदाबाद, एजेंसी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अपना नया विजेता मिल गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 6 रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की विजेता राशि और चमचमाती ट्रॉफी मिली। वहीं, उपविजेता पंजाब को 12.5 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा।

तीसरा और चौथा स्थान

  • मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर रही और उसे 7 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

  • गुजरात टाइटंस चौथे स्थान पर रही और उन्हें 6.5 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।

इंडिविजुअल अवॉर्ड्स में सुदर्शन का जलवा

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे। उन्होंने:

  • ऑरेंज कैप (759 रन)

  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

  • अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन

  • मोस्ट बाउंड्री हिटर (चौके)

जैसे कुल चार अवॉर्ड अपने नाम किए। इन पुरस्कारों के जरिए उन्हें कुल 40 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।

अन्य प्रमुख पुरस्कार

  • पर्पल कैप (25 विकेट): प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)

  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

  • मोस्ट सिक्स हिटर: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

  • ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस)

  • बेस्ट कैच ऑफ द सीजन: कमिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद)

सीजन के सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के तौर पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को “सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन” चुना गया। इतनी कम उम्र में ये अवॉर्ड जीतकर वैभव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *