पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बकरीद आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में अब कुर्बानी को लेकर गुजरात के पंचमहल में अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति दंड का भागी होगा। उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्लिम धर्म का त्योहार “बकरी ईद” (ईद-उल-जुहा) 7 जून को मनाया जाने वाला है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठकों का दौर जारी है। इस त्योहार के अवसर पर कुछ विशेष प्रकार के पशुओं की कुर्बानी दी जाती है, जिसके लिए सार्वजनिक या निजी स्थान, मोहल्ले या गली में किसी भी पशु का वध करने से अन्य धर्मों-समुदायों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने तथा शांति भंग होने की संभावना रहती है।
बकरी ईद के अवसर पर पंचमहल जिले में बड़ी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भारी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने या जुलूस निकालने की संभावना है। ऐसे में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा जन भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के लिए पंचमहल के ADM जे.जे. पटेल ने कुछ कार्यों पर रोक लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की है।
वहीं, आपको बता दें कि अफ्रीकी देश मोरक्को ने इस बार बकरीद से पहले मुसलामानों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि राजा मोहम्मद VI ने देश में पड़े भीषण सूखे को देखते हुए यह फैसला लिया है। मोरक्को एक मुस्लिम देश है, यहां की 99 फीसदी आबादी मुस्लिम है। ऐसे में यहां कुर्बानी पर रोक से काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फैसले से धार्मिक बहस भी छिड़ गई है कि क्या सरकार या राजा को धार्मिक अनुष्ठान रोकने का अधिकार है।