मुंबई। टीवी और फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशहूर अभिनेत्री अवनीत कौर एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे ब्राउन डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही हैं।
इस लुक में अवनीत ने खुले बाल, न्यूड मेकअप और सॉफ्ट न्यूड नेल्स के साथ एक एलीगेंट और स्टाइलिश अपील पेश की। उन्होंने पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं दिया, केवल दिल वाला इमोजी शेयर किया, लेकिन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रिया बटोरी।
पोस्ट को अब तक 1.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, और फैन्स से लेकर इंडस्ट्री सेलेब्स तक सभी ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। किसी ने लिखा, “OMG so elegant!”, तो किसी ने कहा, “O my Lord!” — हर कोई उनके आत्मविश्वासी और आकर्षक अंदाज़ का दीवाना नज़र आ रहा है।