16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 2 नाबालिगों को पकड़ा

By: PalPal India News
June 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना आरोपी दो नाबालिगों को पकड़ा है, जिनकी उम्र 14 और 15 साल है।

आपको बता दे सेंट्रल दिल्ली में स्थित आनंद पर्वत इलाके में 16 साल के एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है, जिनकी उम्र 14 और 15 साल है। दोनों को गुरुवार को पकड़ा गया और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस को 2 जून को एक PCR कॉल मिली थी, जिसमें तालीवालान बस्ती के पास दुर्गा मंदिर के नजदीक एक लड़के के बेहोश और खून से लथपथ होने की खबर थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लड़के को RML अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

‘अज्ञात लड़कों ने पीछे से हमला करके मारा था चाकू’

एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि वह और मृतक लड़का घर लौट रहे थे, तभी 2 अज्ञात लड़कों ने पीछे से हमला किया और 16 साल के लड़के पर चाकू से वार करके फरार हो गए। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को जीवान माला अस्पताल के पास से पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके बताए स्थान से पास के एक पार्क से खून से सना चाकू भी बरामद किया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे का मकसद क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *