17 दिनों के बाद सोनम मिली गाजीपुर के एक ढाबे में, इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी पर

By: PalPal India News
June 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी और हत्या का इल्जाम उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगा है। पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही हत्यारों को सुपारी दी और अपने पति की हत्या करवाई। जिसके बाद सोनम के माता पिता ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

सोनम और राजा रघुवंशी की अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के बाद मेघालय के शिलांग घूमने गए कपल लापता हो गए और फिर राजा का शव बरामद हुआ था। 17 दिनों के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे में मिली थी, उसने सरेंडर किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी कोई और नहीं बल्कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी है।

सोनम के पिता का बड़ा बयान

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने बताया कि राजा और सोनम की अरेंज मैरिज थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी बेटी ने राजा के साथ शादी का विरोध किया था? इस पर सोनम के पिता ने कहा नहीं … मेरे बच्चे ऐसे नहीं हैं,  मेरी बेटी कोई 18- 19 साल की नहीं है। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सोनम के द्वारा सुपारी देकर हत्या कराने की बात गलत है। मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मेरी जब बेटी मिलेगी तो सारा सच सामने आएगा। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, ऐसा ही है तो पुलिस हत्याकांड का खुलासा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *