आप भी कॉल ड्रॉप और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो जल्द ही मिलेगी निजात,TRAI ने बनाया नया प्लान

By: PalPal India News
June 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदूरसंचार नियामक यानी TRAI ने एक तगड़ा प्लान बना लिया है। जिसमें अगर, आप भी कॉल ड्रॉप और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो जल्द ही आपको इससे निजात मिलने वाला है।

जल्द ही आपको घर के अंदर और बेसमेंट में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पिछले दिनों ट्राई ने इसे लेकर एक मसौदा तैयार किया था, जिसमें डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर रेटिंग देने की बात कही गई है। इसमें  मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, वाई-फाई इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑप्टिकल फाइबर रीडिनेस आदि को ध्यान में रखा जाएगा। इस रेटिंग सिस्टम के लागू होने के बाद घरों, दफ्तरों और बाजारों में भी कॉल ड्रॉप्स और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी से निजात मिल जाएगा।

कॉल ड्रॉप्स और खराब इंटरनेट से निजात

इस दिक्कत को दूर करने के लिए दूरसंचार नियामक ने नई पहल की शुरुआत की है। अब हर घर, ऑफिस और प्रशासनिक बिल्डिंग के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग जारी की जाएगी। इस रेटिंग के आधार पर तय किया जाएगा कि कौन सी बिल्डिंग डिजिटल कनेक्टिविटी के मानकों पर खड़ी उतरती है और कौन नहीं। फिर बिल्डिंग के अंदर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सॉल्यूशन प्रदान किया जाएगा। यह अच्छी बात है कि कई प्रॉपर्टी डेवलपर्स ने इसके लिए काम करना शुरू कर दिया है।

प्रॉपर्टी को रेटिंग देने का मसौदा तैयार

पिछले साल अक्टूबर में TRAI ने डिजिटल कनेक्विटी रेगुलेशन 2024 के तहत प्रॉपर्टी को रेटिंग देने की बात कही थी। मई में दूरसंचार नियामक ने इसे लेकर एक मौसादा ड्राफ्ट किया है। TRAI के चेयरमैन ने आगे कहा कि बेहतर डिजिटल कनेक्विटी रेटिंग होने पर प्रॉपर्टी डेवलपर्स फ्लैट खरीदने वालों को ये रेटिंग दिखा सकते हैं।

अनिल कुमार लाहोटी ने आगे कहा कि इस रेटिंग फ्रेमवर्क के लिए पहले ही रेगुलेशन जारी कर दिया गया है। दूरसंचार नियामक को फिलहाल 5 एंटीटीज से डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग्स को लेकर रिक्वेस्ट मिल चुका है। उन्होंने आगे कहा कि 5G, 6G और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को देखते हुए अब डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग अनिवार्य हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *