पत्नी से बात करता था ढाबे वाला नाराज पति ने चला दी गोली, रसोइये की हालत गंभीर

By: PalPal India News
June 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधितिलवारा थाना क्षेत्र में मोपेड पर आए तीन बदमाशों ने एक ढाबा के रसोईया पर पिस्टल तान दिया। विवाद करते हुए गोली चलाई। वह गोली ढाबा के एक अन्य कर्मी को जाकर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपि भाग गए। घटना शनिवार की देर रात को गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास बाइपास में स्थित एक ढाबा में हुई। भेड़ाघाट-तिलवारा बाइपास पर स्थित जंक्शन ढाबा में रात को कुछ लोग बैठकर खाना खा रहे थे। तभी वहां पर मोपेड सवार सूपाताल निवासी तुषार उर्फ गुल्लू सोनी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। उसने ढाबा में खाना बनाने वाले ग्राम कुंगवा निवासी मोहित चौधरी को रसोई से बाहर बुलाया। उसके साथ विवाद करते हुए धमकाने लगा। यह देखकर ढाबा कर्मी दशमेश द्वार के पास निवासी शिवम उर्फ नाटी गुप्ता ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

इसी दौरान तुषार और उसके दोनों साथी मारपीट करने लगे। धक्का-मुक्की के बीच तुषार ने पिस्टल से गोली दाग दिया। यह गोली शिवम को आकर लगी। उसके बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। आरोपि को ढाबा के रसोईये का अपनी पत्नी से बात करना पसंद नहीं था। गोली चलने के साथ ही ढाबा में खाना खा रहे लोगों में दहशत फैल गई। आरोपित तुषार के पिस्टल निकालते ही मोहित और शिवम घबरा गए। उससे बचने के लिए वह पत्थर फेंकते हुए ढाबा के अंदर भागे। उन्हें बचकर भागते हुए देखकर तुषार ने पिस्टल से गोली दाग दी। गोली शिवम के बाएं हाथ में आकर लगी और वह वहीं गिर गया। उसके बाद आरोपि तेजी से मोपेड चलाते हुए भाग गए। घायल शिवम को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। तिलवारा पुलिस आरोपि तुषार और उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *