सोनम का दावा-उसे ड्रग्स देकर गाजीपुर लाया गया
राजा रघुवंशी का शव मिलने के एक सप्ताह बाद, लापता सोनम रघुवंशी अचानक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे में पहुंची और कथित रूप से उसने पुलिस के सामने “आत्मसमर्पण” कर दिया, जिसके बाद उसके गिरफ्तार होने की खबर मिली। उसके बाद राजा की हत्या के चार आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। वहीँ सोनम का यह दावा भी शामिल है कि “उसे ड्रग्स देकर गाजीपुर लाया गया था, ताकि वह खुद को पीड़ित के रूप में पेश कर सके।
यूपी पुलिस बोली-सोनम का मर्डर प्लान था घटिया
यूपी पुलिस के अतिरिक्त डीजीपी अमिताभ यश ने सोनम रघुवंशी के दावे पर कहा कि सोनम एक “घटिया प्लानर थी, उसने बहुत ही घटिया मर्डर प्लान बनाया था।” उन्होंने कहा कि सोनम ने अपने पति की कथित हत्या के कुछ दिनों बाद खुद को पुलिस के सामने पीड़ित के रूप में पेश करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरोपी ने यह दावा इसलिए किया क्योंकि उसे पुलिस की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी नहीं थी।
उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया, क्योंकि उसे पता था कि पुलिस अंततः उस तक पहुंच जाएगी। सोमवार को सुबह करीब 3 बजे उसने अपने परिवार को बताया कि वह गाजीपुर-वाराणसी रोड पर एक ढाबे पर है। उसके परिवार ने तुरंत मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया और फिर वन-स्टॉप सेंटर भेजा गया।”
राज से था प्यार, पति राजा की करा दी हत्या
बता दें कि पुलिस ने सोमवार को सोनम रघुवंशी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें उसका कथित विवाहेतर प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल है। गाजीपुर के वन-स्टॉप सेंटर में, जहां सोनम को सोमवार को अस्थायी रूप से रखा गया था, कर्मचारियों ने कहा कि उसने हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया था। नाम न बताने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा, “दोपहर बाद जब वह जागी, तो उसने कहा कि उसका अपहरण कर लिया गया था और उसने किसी की हत्या नहीं की।”