गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड तो अंतिम संस्कार में जलती चिता में कूद गया बॉयफ्रेंड, लोगों ने कर दी धुनाई

By: PalPal India News
June 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 19 साल की अंशिका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत ने परिवार को हिला कर रख दिया। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि अंतिम संस्कार के दौरान ही उसका प्रेमी भी जान देने की कोशिश करने लगा।

महाराष्ट्र के नागपुर में कन्हान क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती का अंतिम संस्कार कर रहे लोगों ने देखा कि एक युवक उसकी चिता पर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। लोगों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वह युवती का कथित प्रेमी बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर के कन्हान के हनुमान नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवति का नाम अंशिका नितीन खोबरागड़े है। अंशिका की मौत की खबर सुनने के बाद कथित प्रेमी ने उसकी चिता पर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बेहोश प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है

अंतिम संस्कार के दौरान खतरे में पड़ गई एक और जान

रविवार को आत्महत्या करने वाली 19 वर्षीय युवती अंशिका के प्रेम प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए सोमवार को कन्हान नदी के श्मशान घाट पहुंचे। यहां 22 वर्षीय अनुराग मेश्राम नामक युवक नशे की हालत में वहां आ पहुंचा और अंशिका के अंतिम संस्कार के लिए जलाई गई चिता में कूदने की कोशिश करने लगा। यह देख गुस्साएं लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। यह घटना अंकिता की मौत से भी ज्यादा डरावनी हो गई थी क्योंकि एक और जान खतरे में पड़ गई थी। घटना के वक्त अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने अनुराग की जोरदार पिटाई कर डाली। लोगों के इस हमले से घायल अनुराग को कामठी स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हनुमान नगर कान्हा निवासी अंशिका ने अज्ञात कराणों से अपने ही घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी, कन्हान पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *