राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी समेत तीन लोग गिरफ्तार, 16 लाख 50 हजार का ऑनलाइन गबन

By: PalPal India News
June 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसूरत साइबर क्राइम सेल पुलिस ने डिजिटल हैरेसमेंट में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भावनगर से राजू परमार, किशन पटेल और बास्केटबॉल प्लेयर परमवीर सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राजू ने पैसे कमाने के लिए किशन को अपना बैंक खाता किराए पर दे रखा था। किशन ने भी पैसे कमाने के लिए अपने और राजू के खाते परमवीर सिंह को किराए पर दे रखे थे। परमवीर सिंह जो खुद एक राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी था, पैसों के लालच में अपराधी बन गया।

आरोपियों पर डिजिटल हैरेसमेंट के 40 मामले दर्ज

परमवीर सिंह लगातार छह साल अंडर-19 टीम में खेल चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 15 डेबिट कार्ड, 4 बैंक पासबुक और 11 बैंक चेकबुक बरामद की हैं और उनसे कुल एक लाख रुपये से अधिक की रकम जब्त की है। देश भर में आरोपियों के खिलाफ कुल 40 डिजिटल हैरेसमेंट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने सूरत के एक सीनियर सिटीजन को दो दिन पहले डिजिटली हैरेसमेंट में फंसा कर 16 लाख 65 हजार रुपए ऐंठ लिए। सीनियर सिटिज़न ने पुलिस स्टेशन में शिकायत देते ही पुलिस काम ले लग गई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की है।

बुजुर्ग को दी थी मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी 

सूरत क्राइम ब्रांच डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि सूरत के एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर 2.50 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी गई। बुजुर्ग को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया ओर उनके बैंक अकाउंट से एफडी तुड़वाकर 16 लाख 50 हजार रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *