जून महीने में आने वाली लाडली बहना योजना की 25वीं क‍िस्‍त की तारीख आ गई सामने जानिए कब आएगी राशि

By: PalPal India News
June 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्‍य प्रदेश की 1.27 करोड़ मह‍िलाओं के ल‍िए खुशखबरी है। जून महीने में आने वाली लाडली बहना योजना की 25वीं क‍िस्‍त की तारीख आ गई है।

जून के महीने में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में किस दिन पैसा आएगा, इसकी जानकारी सामने आई है। हालांकि इस बार भी लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपये ही मिलेंगे। इस योजना के पैसे बढ़ाने को लेकर अभी कोई विचार नहीं चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 13 जून को सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

जबलपुर के बेलखेड़ा में एक कार्यक्रम से सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में करीब 1500 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। पिछले महीने की तरह इस महीने भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी और मुख्यमंत्री उनके साथ संवाद भी कर सकते हैं। पिछली बार लाडली बहना योजना का पैसा 15 जून को खाते में भेजा गया था। इसके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों के खाते में भी एलपीजी गैस की सब्सिडी ट्रांसफर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *