भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई, ट्रेन पर 2 बार पथराव कोच के टूटे शीशे

By: PalPal India News
June 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बुधवार को दो स्थानों पर पथराव हुआ, जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए। भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। ट्रेन पर पहला पथराव दतिया के पास हुआ। इसके बाद ग्वालियर स्टेशन पर भी पथराव हुआ।

ग्वालियर स्टेशन पर रुकी ट्रेन

आपको बता दे शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या- 12001 के कोच C3 पर हमला हुआ। पथराव इतना जोरदार था कि कोच के शीशे टूट गए। घटना में यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्वालियर स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। यात्रियों ने बताया कि पथराव के बाद वे काफी दहशत में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *