टॉयलेट करने से मना किया तो 25 वर्षीय युवक की चाक़ू मारकर कर दी हत्या,तीन नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

By: PalPal India News
June 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर में बुधवार देर रात 25 वर्षीय सागर चौधरी की पांच बदमाशों ने सिर्फ इसलिए चाकू मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने आगे जाकर टॉयलेट करने को कहा था। इतना सुनते ही आरोपियों ने युवक को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे चंडाल भाटा निवासी सागर चौधरी शराब दुकान के पास खड़ा था।

तभी दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक पहुंचे। इन्होंने दुकान से शराब खरीदी और सागर के पास सड़क किनारे जाकर पीने लगे। इनमें से एक युवक वहीं टॉयलेट करने लगा। यह देखकर सागर ने उसे टोकते हुए कहा कि ‘यहां पर नहीं थोड़ा आगे जाकर टॉयलेट कर लो’। इतना सुनते ही युवक ने सागर के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।

शोर सुनकर उसके अन्य साथी भी वहां आ गए और विवाद बढ़ता गया। इस बीच तीन नाबालिग सहित पांच आरोपियों ने सागर को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर कई वार किए। बगल में शराब दुकान पर भीड़ भी। वहीं से किसी ने गोहलपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना के जानकारी मिलने पर सागर के परिजन भी शराब दुकान पर भीड़ थी, पर आरोपियों को रोकने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी। आरोपी सागर को चाकुओं से गोंदते रहे और लोग तमाशा देखते रहे। लोगों ने पुलिस को फोन भी किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटनास्थल पर पहुंची गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला है कि आरोपी चंडालभाटा के पास के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम सुमित और दूसरे का राधे है। सागर का इससे पहले आरोपियों से कोई विवाद नहीं था। उनके साथ तीन और युवक थे। पुलिस ने गुरुवार सुबह सभी आरोपियों को माढ़ोताल स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे बस में सवार होकर जबलपुर छोड़ने की फिराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *