नौकरी छोड़ने के लिए कर्मचारियों को पैसे देगा गूगल, 2023 में 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था

By: PalPal India News
June 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सबसे बड़ी कंपनी गूगल की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ गूगल ने अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट में कर्मचारियों के लिए Buyout का ऑफर दिया है। गूगल ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि अगर वे नौकरी छोड़कर जाते हैं तो उन्हें अच्छा-खासा पैसा दिया जाएगा। गूगल ने जिन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को ये ऑफर दिया है उनमें नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन (K&I), सेंट्रल इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, रिसर्च और कम्यूनिकेशन शामिल हैं। बताते चलें कि कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में लगातार कटौती कर रही है। अलग-अलग डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को दिया गया बायआउट का ये ऑफर भी कंपनी की रणनीति का ही एक हिस्सा है। 

आपको बता दे सूत्रों के मुताबिक अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने 2023 में 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। उसके बाद से ही कंपनी लगातार कर्मचारियों की संख्या घटाती जा रही है। हालांकि, इस बायआउट ऑफर के तहत कितने कर्मचारी निकाले जाएंगे, इसकी संख्या को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

जिन कर्मचारियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं, वे नौकरी छोड़ सकते हैं

गूगल के नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट में करीब 20,000 कर्मचारी हैं। इस यूनिट का पुनर्गठन अक्टूबर में किया गया था, जिसकी कमान गूगल के कार्यकारी निक फॉक्स को मिली थी। फॉक्स ने मंगलवार को एक मेमो भेजकर कहा कि जो कर्मचारी कंपनी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, वे नौकरी छोड़कर जा सकते हैं और जो कर्मचारी अपने काम को लेकर उत्साहित हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे कंपनी में बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *