जबलपुर. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शुक्रवार 13 जून को जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री जिले के शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से जून माह की किश्त का अंतरण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार 13 जून की दोपहर 12.55 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे तथा यहाँ से दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बेलखेड़ा रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे बेलखेड़ा पहुँचेंगे तथा यहॉं आयोजित लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होने के बाद दोपहर 3.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायसेन जिले के बरेली प्रस्थान करेंगे।