प्रेमी के संग भाग रही थी 5 बच्चों की मां, बेटी के रोकने पर खौलता हुआ पानी

By: PalPal India News
June 14, 2025

अमेठी. अमेठी जिले के गौरीगंज थाना अंतर्गत राघीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार तड़के एक महिला ने अपनी ही बेटी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. बेटी की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मां को गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाने से रोकने की कोशिश की.बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था. वह कई दिनों से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ने की योजना बना रही थी. शुक्रवार सुबह वह चुपचाप घर से निकलने ही वाली थी कि तभी उसकी बेटी ने उसे रोक लिया और इस कदम के खिलाफ विरोध जताया.

इस दौरान गुस्से में महिला ने अपनी बेटी पर ही रसोई में खौलता हुआ पानी उठाया और बेटी पर फेंक दिया. बेटी का विरोध महिला को नागवार गुजरा। गुस्से में बौखलाई मां ने रसोई से खौलता पानी उठाया और अपनी ही बेटी पर उड़ेल दिया. इस हमले में किशोरी बुरी तरह झुलस गई और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे. परिवार ने तुरंत पीड़िता को रायबरेली स्थित एम्स हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता के शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका है और उसे विशेष देखभाल में रखा गया है.घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने गांव में पहुंचकर शुरुआती जांच शुरू कर दी है.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का प्रेम संबंध कब से चल रहा था और उसने यह खतरनाक कदम क्यों उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *