लंदन। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) का खिताबी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। तीसरे दिन मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है और दक्षिण अफ्रीका इतिहास रचने के बेहद करीब दिख रही है।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस संभाल रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व टेम्बा बावुमा कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 65 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई, जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने महज 156 गेंदों में यह शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं और अब उन्हें जीत के लिए सिर्फ 72 रनों की जरूरत है।