पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Airtel ने अपने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। अब मोबाइल यूजर्स सस्ते प्लान में 365 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा का फायदा ले सकते हैं।
एयरटेल की लिस्ट में आपको सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स देखने को मिलेंगे। अगर आप बार बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनी ग्राहकों 365 दिन तक चलने वाले प्लान्स भी ऑफर करती है। आपको बता दें कि एयरटेल की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिसमें पूरे साल के लिए लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप एक बार में ही 365 दिन के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। आइए आपको Airtel का 365 दिन तक चलने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान
एयरटेल के लंबे चौड़े पोर्टफोलियो में 1849 रुपये का धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स को इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में पूरे एक साल यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान है। इस प्रीपेड प्लान में एयरटेल ग्राहकों को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलिकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले प्लान्स लॉन्च करने के निर्देश दिए थे। TRAI के इस निर्देश से उन यूजर्स को बड़ी राहत पहुंची थी जो सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान्स चाहते हैं। TRAI के निर्देश के बाद एयरटेल ने ग्राहकों के लिए 1849 रुपये का प्लान पेश किया था। अगर आप इस प्लान को खरीद रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसमें आपको डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी। एयरटेल अपने ग्राहकों को इस प्लान में सभी नेटवर्क के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी देता है।