विराट कोहली का ये 7 साल पुराना ट्वीट अचानक क्यों हुआ वायरल, दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी से क्या है कनेक्शन

By: PalPal India News
June 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। विराट कोहली ने साल 2018 में एडन मार्करम को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की जमकर तारीफ की थी। लेकिन अब अचानक वो ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। आइये जानते है?

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच की चौथी पारी में अफ्रीकी बल्लेबाज एडन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। उनकी इस शतकीय पारी के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक 7 साल पुराना ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस ट्वीट में उन्होंने मार्करम की बल्लेबाजी की तारीफ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *