Agilisium कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह पर कर्मचारियों को गिफ्ट में दी Hyundai Creta

By: PalPal India News
June 16, 2025

नई दिल्ली. चेन्नई स्थित इनोवेशन और लाइफ साइंसेज से जुड़ी स्टार्टअप कंपनी Agilisium ने अपनी 10वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है। कंपनी ने अपने 25 कर्मचारियों को बिल्कुल नई Hyundai Creta SUV गिफ्ट में दी है। ये सभी कर्मचारी 2014 से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं और लगातार कंपनी की सफलता में योगदान दे रहे हैं। खास बात यह है कि हर कार पर उस कर्मचारी का नाम भी दर्ज किया गया, जिसने मौके पर मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

जब कारों की लंबी कतार इवेंट स्थल पर पहुंची, तो हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। कुछ कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए और इस सम्मान से बेहद खुश नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *