पुणे में बड़ा पुल हादसा: 4 लोगों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी

By: PalPal India News
June 16, 2025

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान तेजी से जारी है। अब तक 39 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

इंद्रायणी नदी में समाया पुल
यह दर्दनाक हादसा पुणे के मावल तालुका स्थित कुंदमाला इलाके में हुआ, जहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पुल पार कर रहे थे और वे सीधे नदी में जा गिरे। घटना की तस्वीरों में पुल के कई हिस्से नदी में बिखरे नजर आ रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में लगी टीमें क्रेन की मदद से ढही हुई संरचना को हटाने का प्रयास कर रही हैं।

बचाव अभियान जारी
एक बचावकर्मी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि हादसे के वक्त लोग पुल से गुजर रहे थे। अचानक पुल कमजोर होकर टूट गया और लोग नदी में गिर गए। फिलहाल स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल लापता लोगों को खोजने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *