राजकोट में पूर्व CM विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, विमान हादसे में गई थी जान

By: PalPal India News
June 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी। डीएनए सैंपल मैच होने के बाद रूपाणी के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अहमदाबाद में प्लेन क्रेश के बाद मृतदेह की पहचान के लिए कलेक्ट किए गए परिजनों के डीएनए सैंपल से अब तक 90 मृतदेह के डीएनए सैंपल मैच हुए, इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी नाम भी शामिल है। 33 मृतदेह अब तक परिजनों को सौंपी जा चुकी हैं। जैसे-जैसे परिजनों के साथ मृतदेह की डीएनए सैंपल रिपोर्ट मैच हो रही है उसके बाद परिजनों को फोन करके बताया जा रहा है। मृतदेह को परिजन अपने घर आसानी से ले जा सके उसके लिए एम्बुलेंस के साथ एस्कॉर्ट व्हीकल दिया जा रहा है। इसके अलावा मृतदेह के साथ मृतक प्रमाणपत्र, डीएनए सैंपल की रिपोर्ट समेत जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी परिजनों को दिए जा रहे हैं।

किस समय होगा पूर्व CM का अंतिम संस्कार?

आज राजकोट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह साढ़े 10 बजे परिवारवालों को विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा। इसके बाद स्पेशल प्लेन से उनके पार्थिव शरीर को राजकोट लाया जाएगा जहां शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी। डीएनए सैंपल मैच होने के बाद विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विमान हादसे में 241 यात्रियों की गई जान

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 33 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। रूपाणी उन 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में शामिल थे जो लंदन के लिए रवाना एएर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 में सवार थे। यह विमान गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे विमान बोइंग 787-8 (AI-171) में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *