जन्मदिन मनाने काल भैरव मंदिर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, कपाट के भीतर बैठकर की पूजा

By: PalPal India News
June 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में काल भैरव मंदिर पहुंचीं और मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए उनका वीडियो अब काफी चर्चा में है।

सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वह कई बार इस पर बात भी कर चुकी हैं। सुनीता का वास्तु शास्त्र पर भी गहरा यकीन है और उनके घर का हर एक कोना वास्तु शास्त्र के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। सुनीता अक्सर मंदिर भगवान के दर्शन करने के लिए भी जाती रहती हैं। इस बार सुनीता उज्जैन के काल भैरव मंदिर पहुंचीं, जहां से उनका वीडियो सामने आया है। सुनीता ने अपने 57वें जन्मदिन पर काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। 15 जून को सुनीता ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं।

कपाट के भीतर बैठकर सुनीता आहूजा ने की पूजा

इस वीडियो में हरे रंग का सूट पहने सुनीता मंदिर के कपाट के भीतर बैठकर आराम से पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। वह भगवान की प्रतिमा के पास बैठकर हाथ जोड़कर मनन कर रही हैं। इस पर अब यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। सुनीता को मिले वीआईपी ट्रीटमेंट पर यूजर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां उन्हें 3 सेकेंड के लिए भगवान को देखने तक का समय नहीं दिया जाता, वहीं सेलिब्रिटी 3-3 घंटे मंदिर के भीतर बैठकर पूजा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *