सीने से तस्वीर लगाए…पायलट पति को कर्नल पत्नी ने दी अंतिम विदाई, विदाई देख आंखों में आ गए आंसू

By: PalPal India News
June 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तराखंड में 15 जून को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह चौहान का आज सुबह राजस्थान के जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने सेना की वर्दी पहनकर अपने पति को अंतिम विदाई दी।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का मंगलवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के जुलूस का नेतृत्व सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह की पत्नी दीपिका ने किया। उन्होंने अपने पति की तस्वीर को सीने से लगाए रखा और लोगों ने ‘राजवीर सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए।

लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका ने पति को दी अंतिम सलामी

पति राजवीर सिंह के अंतिम संस्कार में पायलट पति की तस्वीर को सीने से लगाए लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान आगे-आगे चल रहीं थी और भीड़ नारेबाजी करते पीछे-पीछे चल रही थी। भीड़ ने राजवीर अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। अंतिम यात्रा में जब तक सूरज चाँद रहेगा रजवीर तेरा नाम रहेगा नारे भी गूंजे..दीपिका ने पति के पार्थिव शरीर को देखती रहीं। उन्होंने जब पति को अंतिम विदाई और सलामी दी तो वहां पर मौजूद लोगों के आंखों से आंसू निकल आए।

जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान की 15 जून को उत्तराखंड में हेलीकाप्टर क्रैश होने से मौत हो गई थी। राजवीर चौहान की पार्थिव देह आज अल सुबह जयपुर पहुंची उसके बाद घर से राजवीर की अंतिम यात्रा चांदपोल मोक्षधाम के लिए निकली। पार्थिव देव को जब अंतिम दर्शन के लिए रखा गया उस वक़्त पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने सेना की वर्दी में पायलट पति को सलाम किया। उन्होंने आर्मी की कैप को हटाकर सर झुकाया तो आंखों से आंसू बह निकले। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया।

दीपिका ने शादी के 14 साल बाद हाल में ही दिया था जुड़वा बेटों को जन्म

राजवीर चौहान की शादी 2011 में हुई थी और शादी के 14 साल बाद उनकी पत्नी ने चार महीने पहले ही जुड़वां बेटों को जन्म दिया। इस लंबे समय से प्रतीक्षित खुशी का जश्न मनाने के लिए परिवार ने 30 जून को एक भव्य समारोह की योजना बनाई थी। लेकिन उससे पहले ही राजवीर इस दुनिया से ही चले गए। उनके पिता ने कहा कि हमने जगह बुक कर ली थी। मेहमानों की सूची फाइनल कर ली थी।राजवीर को 25 जून को छुट्टी पर घर आना था।

राजवीर को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि देने राजस्थान सरकार में मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ भी पहुंचे। राठौड़ ने राजवीर चौहान की पार्थिव देह पर श्रद्धाजंलि अर्पित की और परिजनों ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *