पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। सुनीता ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं।
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। गोविंदा की पत्नी ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि वह सुपरस्टार से अलग रह रही हैं। उनके इस खुलासे के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि 61 साल के गोविंदा और सुनीता के बीच सब ठीक नहीं है। अब एक बार फिर सुनीता ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे गोविंदा के साथ उनका रिश्ता चर्चा का विषय बन गया है। सुनीता आहूजा ने अपने नाम के आगे से गोविंदा का सरनेम हटा दिया है और उनके इस कदम के बाद फिर दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें बनने लगी हैं।
सुनीता आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के आगे से आहूजा सरनेम हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम में एक और बदलाव किया है। उन्होंने अपने नाम में एक और S जोड़ दिया है। अब वह Sunita की जगह अपना नाम Ssunita लिख रही हैं। उनके द्वारा नाम में किए गए इस बदलाव ने उनके और गोविंदा के फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों शादी के 38 साल बाद अलग हो रहे हैं? इन सवालों का अब खुद सुनीता ने जवाब दे दिया है।
सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से गोविंदा का सरनेम हटाने के बाद सुनीता का कहना है कि वह ‘आहूजा थीं और हमेशा रहेंगी।’ , सुनीता ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में साफ कर दिया कि वह गोविंदा से अलग नहीं हो रही हैं आहूजा सरनेम हटाने के बाद जैसे ही तलाक की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं। उन्होंने कहा- ‘मैं आहूजा हूं और ये कभी नहीं बदलने वाला। सरनेम तो तभी हटेगा जब दुनिया छोड़कर चले जाएंगे। मैंने अपने नाम से आहूजा हटाया और फर्स्ट नाम के साथ एक्स्ट्रा S जोड़ा है। मैंने न्यूमरोलॉजी के चलते ऐसा किया है। मैं भी नेम-फेम चाहती हूं। किसे नहीं चाहिए?’
सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा- ‘हम एक खुशहाल परिवार हैं। जब तक हम लोगों की तरफ से सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा जाता, कुछ भी मत सोचिए। फालतू की बातों पर यकीन मत करिए।’ इससे पहले भी जब गोविंदा और सुनीता के अलग होने की अफवाहें शुरू हुई थीं तो सुनीता ने कहा था कि, ‘मुझे और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता।’