जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के 171 ग्राम चयनित

By: PalPal India News
June 18, 2025

जबलपुर। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत गत दिवस विकासखंड कुंडम के ग्राम टिकरिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत, आयुष्मान विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा जनजाति कार्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों को अभियान में शामिल योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 15 से 30 जून चलने वाले धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का तहत जिले के 171 चयनित ग्रामों में विभिन्न विभागों की टीमों द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *