boAt ने भारतीय बाजार में अपनी नई SmartRing Active Plus लॉन्च कर दी है, जो रिंग-स्टाइल हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर है। यह रिंग स्टेनलेस स्टील से बनी है और तीन कलर ऑप्शन्स – मिडनाइट ब्लैक, रोज़ गोल्ड और रेडिएंट सिल्वर में उपलब्ध है। इसका स्लिम और कॉन्केव डिजाइन इसे स्क्रैच से सुरक्षित रखता है।
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स से भरपूर
SmartRing Active Plus को खासतौर पर हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई ऑटोमैटिक ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:
हार्ट रेट वेरिएशन
हार्ट रेट
SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन लेवल)
स्ट्रेस मॉनिटरिंग
स्किन टेंप्रेचर
स्लीप ट्रैकिंग
रिंग मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स को भी सपोर्ट करती है और boAt Crest ऐप के साथ पूरी तरह से कंपेटिबल है।
शानदार डिजाइन और साइज ऑप्शन
इस स्मार्ट रिंग का वजन केवल 4.7 ग्राम है और यह छह अलग-अलग साइज में उपलब्ध है:
Size 7 (52-55 मिमी)
Size 8 (56-59 मिमी)
Size 9 (60-62 मिमी)
Size 10 (63-66 मिमी)
Size 11 (67-70 मिमी)
Size 12 (71-74 मिमी)
दमदार बैटरी और खास सुविधाएं- बैटरी लाइफ: एक बार चार्ज करने पर यह रिंग 5 दिन तक चलती है। साथ आने वाले मैग्नेटिक चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ 30 दिन तक बढ़ाई जा सकती है।
5ATM रेटिंग: रिंग धूल और पसीने से बचाव के लिए वाटर रेसिस्टेंट है।
कैमरा कंट्रोल: रिंग में शेक एंड टेक फीचर भी है, जिससे आप स्मार्टफोन का कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता- boAt SmartRing Active Plus की कीमत ₹2,999 रखी गई है। इसे boAt की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है।