यूपी के बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत

By: PalPal India News
June 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हो गया जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। बुलंदशहर में हुआ हादसा जिसमें जलकर पांच लोगों की मौत हो गई।

बुलंदशहर में  एक शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे कार में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पांच लोगों की जलकर मौत, जानें मृतकों के नाम

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग बदायूं जनपद के सहसवान से दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जानीपुर चंदौस के पास कार अचानक पुलिया से जा टकराई। टक्कर ऐसी थी कि देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार में मौजूद छह लोगों में से तनवीज अहमद पुत्र तनवीर अहमद 24, मोमिना पुत्री तनवीर अहमद 22, जुवेर अली पुत्र औसत अली 25, निदा पुत्री हसीब अहमद 20, जैनुल पुत्री जुबेर अली 2 वर्षीय पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, लग गई आग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिला गुलनाज पुत्री तनवीर अहमद 17 वर्षीय को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर ली है। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी।

शादी से लौट रहा था परिवार, हो गया हादसे का शिकार
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वही पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि एक कार में सवार पूरा परिवार बदायूं जनपद से शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहा था इस दौरान हादसा हुआ, हादसे में पांच कार सवार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *