आगरा में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बुधवार को हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स घायल है। आम से भरा मैक्स पिकअप तेज रफ्तार से आ रहा था और डिवाइडर से टकरा गया और मॉर्निंग वॉक पर आए सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को कुचल डाला।
तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, इस दुर्घटना में पिकअप चालक की भी मौत हो गई और क्लीनर घायल है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ से आम भरकर पिकअप मैक्स आगरा मंडी की तरफ तेजी से आ रहा था और हाइवे से आते हुए सर्विस रोड पर पलट गया जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ।