केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव बने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) के अध्यक्ष

By: PalPal India News
June 19, 2025

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मानव सभ्यता, संस्कृति और पारिस्थितिकी के प्रतीक टाइगर (बाघ), सिंह, तेंदुआ जैसी बिग कैट के संरक्षण एवं संवर्धन के वैश्विक अभियान में भारत सहित समस्त देशों को भी नई दिशा, ऊर्जा और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *