हाईवे पर अचानक कार में लगी आग और हुई लॉक, ड्राइवर ने मुश्किल से बचाई अपनी जान

By: PalPal India News
June 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई।

गुजरात के अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि कार लॉक हो चुकी थी लेकिन उसके एक दरवाजे का लॉक किसी तरह खुल गया, जिससे चालक सही मौके पर कार से बाहर आ गया और उसकी जान बच गई।

क्या है मामला?

घटना एक्सप्रेस हाईवे पर नडियाद और आणंद के बीच की है। कार अहमदाबाद से वडोदरा जा रही थी, इसी दौरान नडियाद के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और तुरंत ही कार लॉक हो गई।

गनीमत रही कि कार के एक दरवाजे का लॉक किसी तरह खुल गया और ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल गया। लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना उस समय घटी जब अहमदाबाद का एक विकलांग व्यक्ति अपने कार्यालय के काम से वडोदरा जा रहा था। आग की सूचना मिलते ही नडियाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *