अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, अब तक मिल चुके है 318 बॉडी पार्ट्स

By: PalPal India News
June 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हादसे वाली जगह से 318 बॉडी पार्ट्स मिले हैं। मलबे से 100 के करीब मोबाइल फोन भी मिले हैं। सभी चीजों की जांच की जा रही है और 2-3 दिन में मौतों का सही आंकड़ा सामने आ सकता है। 12 जून को एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। इस विमान को अनुभवी पायलट उड़ा रहे थे और टेकऑफ तक सब ठीक था। हालांकि, उड़ान भरने के कुथ मिनट के अंदर ही यह विमान हादसे का शिकार हो गया।

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे और इनमें से सिर्फ एक यात्री की जान बची है। ऐसे में 241 मौतों की पुष्टि घटना वाले दिन ही हो चुकी है। विमान जिस इमारत से टकराया था, उसमें भी कई लोग मौजूद थे, जिन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसी वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ा है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने 318 बॉडी पार्ट्स मिलने की बात कही है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा 300 के पार भी जा सकता है।

अब तक 297 मौतें होने की बात सामने आई है। कई जगहों पर यह आंकड़ा इससे भी कम बताया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने दो-तीन दिन में मौत का सही आंकड़ा सामने आने की बात कही है।

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर का बयान

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने कहा “विमान हादसे में मौतों का सटीक आंकड़ा 2-3 दिन में पता चलेगा। हादसे वाली जगह से जांच एजेंसियों को 318 बॉडी पार्ट्स मिले हैं। इसके अलावा मलबे में से करीब 100 के आसपास मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच चल रही है। जांच की सुरुआत में सभी पार्ट्स और मलबे को क्रैश साइट पर सेट करके पूरी घटना को रिक्रिएट किया जायेगा। बोइंग के विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *