पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर के होटल वेलवेट इन में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ लार्डगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल में छापा मारकर 3 महिलाओं को पकड़ा है, जो इस गलत काम में लिप्त थी। साथ ही होटल संचालक और एक युवक को भी पकड़ा गया है। बता दें कि विजय नगर में जेडीए ओंकार प्रसाद तिवारी नगर के जीरो डिग्री पर स्थित होटल वेलवेट इन होटल में अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी। बुधवार को लार्डगंज थाना के दल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया।
पुलिस ने होटल के कमरों की जांच शुरू किया तो पहले रोकने का प्रयास किया। होटल के कमरे में एक युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कार्रवाई में होटल संचालक प्रदीप मिश्रा सहित पांच लोगों को पकड़ा गया है। पकड़ी गई युवतियों की आयु 22 से 30 वर्ष के मध्य है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। संचालक के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है।
Chor or bht jyada bekar log h ye sb…jo chakla ghar chalate h….pradeep mishra (panda)..uska to thi kaam h….dalaal h wo
Chor or dalaal h wo log…pradeep mishra (panda)uska YHI kaam h….ladkiya suply Krna…..