मंत्री श्री राकेश सिंह ने गोरखपुर तहसील अंतर्गत 86 पट्टे किया वितरण

By: PalPal India News
June 20, 2025

जबलपुर.  लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज मदन महल के पास नागपाल गार्डन स्थित कार्यालय में आमजनों से भेंट की एवं गोरखपुर तहसील अंतर्गत नजूल भूमि के 86 पट्टे वितरित किये। आबादी के पट्टे प्राप्‍त कर लोगों में खुशी की लहर दिखाई दी। मंत्री श्री सिंह से इस दौरान आमजनों ने स्‍थानीय समस्‍याओं जैसे सड़क, नाली, साफ-सफाई के संबंध में भी बताया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आमजन की समस्‍याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा। पट्टे वितरण के दौरान श्री अभय सिंह, श्री पंकज दुबे सहित अन्‍य गणमान्‍य नागरिक और एसडीएम श्री अनुराग सिंह व तहसीलदार श्री भरत सोनी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *