कानपुर: मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाया खून, गांव में मचा हड़कंप

By: PalPal India News
June 23, 2025

कानपुर। कानपुर देहात के बचीत भरथू गांव में एक अजीब और चिंताजनक घटना सामने आई है। गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के शिवलिंग पर किसी ने ताजा खून चढ़ा दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि एक युवक, जो कुछ समय से पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक गतिविधियों में लिप्त था, इस घटना का जिम्मेदार है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक कल दोपहर इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास गया था, जहां उसने खुद बताया कि उसने भगवान शिव को एक यूनिट रक्त अर्पित किया है। डॉक्टर ने जब यह बात ग्रामीणों को बताई, तो सभी हैरान रह गए।

अगली सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो शिवलिंग पर खून देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

फिलहाल युवक फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन युवक का मोबाइल फोन बंद है और अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस इस घटना को तांत्रिक क्रिया, मानसिक असंतुलन या किसी अन्य वजह से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की है। साथ ही यदि युवक से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *