सीरिया: दमिश्क के चर्च में आत्मघाती हमला, 30 से अधिक लोग हताहत

By: PalPal India News
June 23, 2025

दमिश्क. सीरिया की राजधानी दमिश्क से एक बड़ा आतंकी हमला सामने आया है। रविवार को Mar Elias चर्च में संडे मास के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भीषण हमले में अब तक कम से कम 30 लोगों के मारे जाने या घायल होने की खबर है। हालांकि, हताहतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। रिपोर्ट्स में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस हमले में बच्चे भी शिकार हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल और राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

दमिश्क में इस तरह का आत्मघाती हमला कई वर्षों बाद देखा गया है। सीरिया में लम्बे समय से चले आ रहे गृहयुद्ध के बाद सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश की थी, लेकिन यह हमला एक बार फिर चरमपंथी गुटों की संभावित सक्रियता का संकेत दे रहा है।

इस हमले ने देश में छिपे हुए आतंकवादी नेटवर्क (स्लीपर सेल्स) के दोबारा सक्रिय होने की आशंका को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *