ग्रीन स्विमसूट में एली अवराम ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

By: PalPal India News
June 24, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने एक बार फिर अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बीच के किनारे रेत पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में एली ने नियॉन ग्रीन कलर का स्विमसूट पहना है, जिसमें उनका लुक बेहद सिज़लिंग लग रहा है।

एली ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “Sunday Mood… in bed but mentally on the beach”, जिससे साफ झलकता है कि वह पूरी तरह से रिलैक्स और बीच वाइब्स को एन्जॉय कर रही हैं। तस्वीर में एली आंखें बंद कर आराम करती दिख रही हैं और उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

जैसे ही एली ने यह फोटो पोस्ट की, यह कुछ ही समय में वायरल हो गई। अब तक इसे 17,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी एली की तारीफों में कमेंट्स की बौछार कर दी है। किसी ने उन्हें ‘🔥’ कहकर तारीफ की तो किसी ने ‘My beautiful one’ लिखकर अपना प्यार जताया। एली की यह पोस्ट फिलहाल इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रही है और हर कोई उनके इस स्टाइल का दीवाना बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *