रेलवे की तरफ से बड़े बदलाव की घोषणा, तत्काल टिकट खरीदने के लिए बदले नियम,15 जुलाई से बदल रहा है सिस्टम

By: PalPal India News
June 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रेलवे ने अपने सिस्टम में यात्रियों की सुविधा की ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाब क्या है जिसमें तत्काल टिकट की मारामारी के बीच सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहे हैं। रेलवे ने उम्मीद जताई है कि इन बदलावों से तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में धांधली खत्म हो जाएगी। ये नए बदलाव 15 जुलाई से लागू हो जाएंगे

ऑनलाइन तत्काल टिकट सिस्टम में लंबे समय से चल रही धांधली पर आखिरकार रेलवे ने संज्ञान ले ही लिया। रेलवे इस धांधली पर लगाम कसने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव कर रही है। खास बात ये है कि रेलवे सिर्फ ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए ही नहीं बल्कि रेलवे काउंटर और एजेंट से बुक कराए जाने वाले तत्काल टिकट के नियमों को भी बदलने जा रही है। अब रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए आपको एक नए नियम का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *