पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ऐश्वर्या राय की खुलेआम तारीफ क्यों नहीं करते अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन की खुलकर तारीफ करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते? इन सवालों का अब अमिताभ बच्चन ने एक्स पर जवाब दिया है।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने से भी पीछे नहीं रहते। वो हर दिन एक्स पर अपने विचार साझा करते हैं। इतना ही नहीं वो अपने परिवार से जुड़ी बातें भी सोशल मीडिया का ही सहारा लेकर अपने फैंस से साझा करते हैं। अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर वो अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करते नजर आते हैं, खासकर उनकी फिल्मों के रिलीज के दौरान, लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे सवाल किया कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, और बेटी श्वेता नंदा की सार्वजनिक तौर पर सराहना क्यों नहीं करते? इसका जवाब देने से बिग बी नहीं चुके हैं और उन्होंने अपने एक बयान से लोगों की बोलती बंद कर दी है।
इसका जवाब बिग बी ने बेहद सधे हुए अंदाज में दिया। उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए कहा, ‘हां, अभिषेक की तारीफ करता हूं…तो?’ सोमवार को अमिताभ ने अपने बंगले जलसा के बाहर उनसे मिलने आए फैन्स को अभिवादन करते हुए अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हां, मैं अभिषेक की तारीफ करता हूं…तो?’ इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘तो आपको भी अपनी बेटी, बहू और पत्नी की भी ऐसे ही तारीफ करनी चाहिए।’ अमिताभ ने जवाब दिया, ‘हां, मैं दिल से उनकी तारीफ करता हूं… लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं… यह महिलाओं के प्रति सम्मान है।