पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देवास ज़िले में एक ही परिवार के चार लोगों ने ज़हर खा लिया। गंभीर हालत में चारों को इंदौर के इंडेक्स अस्पताल ले जाया गया था। इस हृदयविदारक हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बेटी का इलाज चल रहा था लेकिन ईलाज दौरान इंदौर के निजी अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया।
उपचार के दौरान सबसे पहले परिवार के मुखिया राधेश्याम की मौत हो गई। सोमवार शाम को उनकी पत्नी रंगू बाई और पुत्री आशा ने भी दम तोड़ दिया। परिवार की एक और बेटी रेखा जो जिंदगी की जंग लड़ रही थी। उसने भी ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।