पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हैदराबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
दरअसल मामला हैदराबाद के जीडीमेटला में सोमवार, 23 जून को हुई। जहाँ एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर अपने रिश्ते पर आपत्ति जताने पर अपनी मां की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 39 वर्षीय एस अंजलि के रूप में हुई है, जो जीडीमेटला के एनएलबी नगर में अपनी बेटी के साथ रहती थी।
10वीं कक्षा में पढ़ रही अपनी लड़की को अंजलि ने उसके प्रेमी के साथ देखा था। अंजलि ने उसे इस रिश्ते को आगे ना बढ़ाने की चेतावनी दी और जब लड़की नहीं मानी तो उसकी पढ़ाई तक छुड़वाने पर मजबूर हो गई। आरोपी, उसके प्रेमी, पगिला शिवा (19) और उसके भाई पगिला यशवंत (18) ने कथित तौर पर अंजलि को चाकू घोंप दिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।
सूचना मिलने के बाद जीडीमेटला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तीजश्री अपने प्रेमी शिव के साथ 5 दिन पहले चली गई । लापता होने की शिकायत मां अंजलि ने थाने में दी। जिसके बाद दोनों को थाने बुलवाकर काउंसलिंग देकर अंजलि के साथ उसकी बेटी को घर भेज दिया। इससे नाराज तीजश्री ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। ये आरोप मृतक अंजलि की बहन का है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए तीजश्री ने अपनी चुनरी से अपनी मां के गले को पीछे से कस दिया, जिससे वह गिर गई। इसके बाद उसके प्रेमी शिव ने उसकी मां के चेहरे और कानों पर कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि की कि तीजश्री और उसके प्रेमी ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था।