पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील के गल्ला मंडी चौक स्थित भारती श्रृंगार नामक दूकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार की सुबह आग की सूचना मिलते ही सभापुर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची। स्थानिय लोगो ने आसपास के बोरवेल से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो रहा था। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दो मंजिला इमारत में लगी आग को तीन फायर बिग्रेट और स्थानिय लोगो की मदद से आग बुझाया जा सका। ये दो मंजिला दुकान कॉस्मेटिक और चूड़ियों से भरी थी। आग से आसपास की दुकानों को भी खतरा है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए पास की दुकानों को खाली करा लिया है। कोटर और जैतवारा से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया। आग लगने का करण स्पष्ट नही हो पाया है।