पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मप्र पुलिस विभाग को केन्द्र से मिला सम्मान

By: PalPal India News
June 25, 2025

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 13वें ‘पासपोर्ट सेवा दिवस’ पर मध्यप्रदेश पुलिस को पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्यमंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा सम्मानित किया जाना राज्य सरकार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अपने पदीय कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण और कुशल कार्यप्रणाली का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *