Samsung Galaxy M36 5G भारत में 27 जून को होगा लॉन्च

By: PalPal India News
June 25, 2025

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M36 5G लॉन्च करने जा रही है। यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M36 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीज़र जारी करते हुए इसके डिज़ाइन और संभावित कीमत को लेकर संकेत दिए हैं।

27 जून को होगा भारत में लॉन्च- Samsung ने पुष्टि की है कि Galaxy M36 5G को 27 जून को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। अमेज़न पर इसकी एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे डिवाइस के कुछ प्रमुख फीचर्स सामने आए हैं।

डिज़ाइन और डिस्प्ले- Galaxy M36 5G में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो बेहतर मजबूती और स्क्रैच रेजिस्टेंस सुनिश्चित करेगा। यह फोन 7.7mm पतला होगा, जिससे इसका डिज़ाइन बेहद स्लिम और प्रीमियम नज़र आएगा।

कैमरा फीचर्स- फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आएगा। कैमरा यूनिट पिल-शेप मॉड्यूल में होगी, जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसका फ्रंट और रियर कैमरा दोनों ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।

AI तकनीक से होगा लैस- Galaxy M36 5G में Google Gemini और Circle to Search जैसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स दिए जाएंगे, जो स्मार्टफोन को अधिक स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाएंगे।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर- हाल ही में Geekbench पर मॉडल नंबर SM-M366B के साथ यह स्मार्टफोन लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के मुताबिक इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर और 6GB RAM दी जाएगी। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 15 पर आधारित One UI 7 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *